NEWSUttar Pradesh

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्मारक समिति की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक नीलिमा कटियार ने सहभागिता कर सम्मानित महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

इस अवसर पर पद्मश्री सरोज चूड़ामणि गोपाल, पुलवामा हमले में शहीद प्रदीप सिंह यादव की पत्नी नीरज यादव, खेल के क्षेत्र में पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक विजेता तनु शुक्ला, विज्ञान के क्षेत्र में आईआईटी वैज्ञानिक श्रेया मेहरोत्रा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय सोनाली भाटिया को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है। आज महिलाएं शिक्षा, सेवा, प्रशासन, उद्यमिता और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर नए भारत की शक्ति को और मजबूत बना रही हैं।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button