NEWSUttar Pradesh

थाना अरौल पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान, लोगों को बताया साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना अरौल की साइबर टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को थाना अरौल साइबर जागरूकता टीम ने थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और व्यापारी वर्ग के लोगों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों जैसे वॉयस क्लोनिंग, डिजिटल अरेस्टिंग, एआई आधारित धोखाधड़ी आदि से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को यह भी बताया गया कि यदि वे किसी साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाएं तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं।

इस अवसर पर साइबर जागरूकता टीम थाना अरौल की प्रमुख सदस्य
म०उ०नि० प्रीतांजली, उ०नि० सचिन तंवर, उ०नि० प्रदीप राजपूत एवं उ०नि० नैतिक नारायण उपस्थित रहे। टीम ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button