NEWSUttar Pradesh
एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

- विवेक कुमार
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के उपरांत संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।


