NEWSUttar Pradesh
एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

- विवेक कुमार
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा कस्बा रनियां स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के समय थानाध्यक्ष रनियां श्री दिनेश गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



