औरैया में पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार

विवेक कुमार
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिबियापुर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यवाही का संदेश गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना के खुलासे के लिए गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस तत्परता और सफलता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण के प्रति पुलिस की सतर्कता और सक्रियता को दर्शाती है।



