NEWSUttar Pradesh

कन्या सम्मान का संदेश: शाइनिंग कानपुर ने आयोजित किया ‘कन्या भोज’

बेटियों के सम्मान और समानता का दिया संदेश, स्नेहपूर्वक किया गया सम्मान

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की दिशा में शाइनिंग कानपुर द्वारा ‘कन्या भोज’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं का सम्मान करते हुए उन्हें स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए गए।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सम्मान, प्रेम और समानता का संदेश देना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल त्यागी, अनिता त्यागी, अनूप निगम, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, पारुल गोयल, शिखा अग्रवाल, सुनीता वाशने, दिनेश वाशने, भावना पुरी, स्नेहलता श्रीवास्तव, अनुज निगम, सर्वेश श्रीवास्तव, हर्ष माथुर, गीता गुप्ता, सीमा निगम, अनिल गुप्ता, मीना मेहरोत्रा और शिव अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सभी आयोजकों के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक रहा। शाइनिंग कानपुर का यह प्रयास समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Back to top button