कानपुर में जनसेवा के लिए दो एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस समर्पित

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। कानपुर के लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी के आग्रह पर JK Cement Ltd. के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपति सिंघानिया ने कंपनी के CSR फंड के माध्यम से दो एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट (ACLS) एम्बुलेंस जनसेवा के लिए समर्पित कीं।
कानपुर के कमला नगर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद रमेश अवस्थी द्वारा इन अत्याधुनिक जीवनरक्षक एम्बुलेंसों का विधिवत लोकार्पण एवं फ्लैग-ऑफ किया गया।

इन एम्बुलेंसों के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी, जिससे गंभीर रोगियों की जान बचाने में बड़ी मदद मिलेगी। यह पहल शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत, प्रभावी और जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस अवसर पर कानपुर की जनता की ओर से सांसद रमेश अवस्थी, डॉ. राघवपति सिंघानिया एवं जे.के. सीमेंट परिवार के प्रति आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया।
“जनसेवा ही सर्वोपरि — जीवन रक्षा ही सच्चा धर्म।”



