NEWS

कानपुर में ‘दी सोबो नेल सैलून’ एकेडमी का भव्य उद्घाटन

भव्य इंटीरियर्स, अत्याधुनिक सुविधाएं और प्रीमियम सेवाओं के लिए मशहूर SoBo ब्रांड अब कानपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान करेगा।

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। स्वरूप नगर में शाम 5 बजे मुंबई के अग्रणी लक्ज़री नेल स्टूडियो ब्रांड दी सोबो नेल सैलून एकेडमी का उद्घाटन हुआ। इस एकेडमी के फ्रेंचाइजी पार्टनर शिवानी अग्रवाल और शुभम अग्रवाल हैं। उद्घाटन समारोह की शोभा मुख्य विकास अधिकारी, दीक्षा जैन, आई.ए.एस., ने बढ़ाई।

मुख्य अतिथि CDO दीक्षा जैन ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि यह अकादमी आधुनिकता और सुकून का अनूठा संगम पेश करती है। यह स्टूडियो कानपुर में ब्यूटी और वेलनेस की दुनिया को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। उच्चतम स्तर की स्वच्छता, प्रोफेशनलिज़्म और नवाचार के साथ SoBo शहर के नेल केयर सेक्टर में एक नई पहचान स्थापित करेगा।

सामाजिक उद्देश्य के साथ लक्ज़री सेवाएँ
एकेडमी केवल लक्ज़री सेवाओं तक सीमित नहीं है। अपनी CSR पहल के तहत, प्रत्येक माह एक महिला को पूरी फीस माफ करके प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से हो। इसके अतिरिक्त, अकादमी अपनी प्रवेश क्षमता का 10 + 10 प्रतिशत स्थान मात्र 999/- रुपये में उन प्रतिभाशाली महिलाओं/लड़कियों को देगी, जो सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं। इससे महिलाएँ न केवल हुनर सीखेंगी, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर रोजगार के अवसर भी हासिल करेंगी।

फ्रेंचाइज़ मालिक शिवानी और शुभम अग्रवाल ने कहा कि SoBo का उद्देश्य कानपुर में खूबसूरती के माध्यम से सशक्तिकरण करना है। वे प्रतिभाशाली महिलाओं को सही कौशल, आत्मविश्वास और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उद्घाटन समारोह में फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने कहा कि शहर को ऐसे अवसरों की आवश्यकता है, जहां सामान्य लोगों की जरूरतों के साथ-साथ कमजोर वर्ग को प्रोत्साहन भी मिले।

मुख्य विकास अधिकारी CDO दीक्षा जैन ने कहा कि कानपुर में इस तरह की अकादमी का खुलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने विशेष रूप से शिवानी और शुभम अग्रवाल की योजना की सराहना की, जो आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाएगी। साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि दिव्यांगजनों को भी इस योजना में शामिल किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button