NEWSUttar Pradesh

कानपुर में मासूम से दुष्कर्म व हत्या का मामला गरमाया, न्याय की मांग तेज

आरोपियों के नाम सामने आने के बाद भी कार्रवाई न होने पर उठे सवाल, सपा ने सरकार को घेरा

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

कानपुर नगर। शहर में 11 वर्षीय मासूम लक्ष्मी पासवान के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि दुकान के अंदर वारदात को अंजाम देने के बाद गला दबाकर बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई।

मामले में एफआईआर में आरोपियों के नाम सामने आने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई न होने पर विपक्ष ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, जहां परिवार ने न्याय न मिलने और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर नाराजगी जताई। प्रतिनिधियों का कहना है कि परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल सका है और वे लगातार भटकने को मजबूर हैं।

सपा ने इस घटना को कानून-व्यवस्था की गंभीर विफलता बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई है।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button