कानपुर में सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास, विकास को मिली नई रफ्तार


किदवईनगर से हमीरपुर रोड तक मार्ग सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
- प्रतीक कुमार
कानपुर नगर। शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए किदवईनगर चौराहा से बारादेवी होते हुए नंदलाल चौराहा तक तथा चावला मार्केट चौराहा से परमपुरवा होते हुए हमीरपुर रोड तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने विधिवत पूजन कर कार्य का शुभारंभ कराया।

इस मौके पर सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक रघुनन्दन सिंह भदौरिया, भाजपा कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह तथा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी और आम जनता को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।



