कानपुर में सतीश महाना के होली मिलन समारोह में दिखी रंगों की धूम, भाईचारे का दिया संदेश


जेके वेलफेयर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी
- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। सतीश महाना द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शहर का राजनीतिक और सामाजिक माहौल पूरी तरह रंगों में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र करण महाना भी मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक साथ समय बिताने का अवसर मिलने पर खुशी जताई और विधानसभा अध्यक्ष से स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उपस्थित सम्मानितजनों को होली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में सांसद रमेश अवस्थी, प्रकाश पाल, शिवराम सिंह और रघुनंदन भदौरिया, वी.डी. राय सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
रविवार को जेके वेलफेयर सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता आर्केस्ट्रा की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए। समारोह में उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर सतीश महाना ने कहा कि होली भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक पर्व है, जिसे सभी धर्मों के लोग मिलकर मनाते हैं। उन्होंने समाज में एकता और प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया।



