क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने लॉन्च किया आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म, संगठन को तकनीकी मजबूती देने की पहल

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त व पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म www.PrakashPal.in का भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय में शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रकाश पाल ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक का प्रभावी उपयोग संगठन को मजबूत बनाने का अहम माध्यम है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कार्यकर्ताओं और आमजन से निरंतर संवाद स्थापित किया जा सकेगा, साथ ही संगठन के कार्यों, विचारों और गतिविधियों की जानकारी भी नियमित रूप से साझा की जाएगी।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अपील की कि वे वेबसाइट पर जाकर अपने सुझाव अवश्य साझा करें, ताकि इस मंच को और अधिक उपयोगी एवं प्रभावी बनाया जा सके।



