NEWSUttar Pradesh
गंगा वैली में ‘लीडरशिप कॉन्क्लेव 2.0’ का आयोजन, बीके सिस्टर शिवानी रहीं मुख्य आकर्षण

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। शहर के गंगा वैली में सीआईआई (CII) कानपुर की ओर से ‘लीडरशिप कॉन्क्लेव 2.0’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कानपुर की महापौर प्रमिला पाण्डेय ने सहभागिता की, जबकि प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता बीके सिस्टर शिवानी की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

कॉन्क्लेव में नेतृत्व, सकारात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान बीके सिस्टर शिवानी ने अपने विचार रखते हुए जीवन में सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सीआईआई के सदस्य आकाश गोयनका, विकास जायसवाल और प्रणीत अग्रवाल सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक नेतृत्व और जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया।



