ग्वालटोली में मादक पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान, डीसीपी ने किया निरीक्षण

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में चेकिंग और दबिश, अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश
- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर थाना ग्वालटोली क्षेत्र में 18 मार्च 2026 को विशेष चेकिंग एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने चिन्हित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अर्चना सिंह की उपस्थिति में क्षेत्र के हॉटस्पॉट इलाकों में चेकिंग और दबिश की कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने पुलिस टीम को निर्देशित किया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए और संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।



