NEWSUttar Pradesh

घंटाघर, टाटमील व जरीब चौकी चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुधारने को उच्चाधिकारियों का निरीक्षण

सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर दिए अहम निर्देश

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से दिनांक 02 अप्रैल 2026 को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा एवं पुलिस उपायुक्त यातायात रविन्द्र कुमार ने घंटाघर, टाटमील और जरीब चौकी चौराहों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यातायात के दबाव, वाहन आवागमन, जाम की स्थिति, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और सिग्नल व्यवस्था का गहन मूल्यांकन किया। इस दौरान संबंधित यातायात निरीक्षकों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि चौराहों पर ट्रैफिक का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए और जाम की स्थिति किसी भी हाल में उत्पन्न न होने दी जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों पर बैरियर और डायवर्जन की उचित व्यवस्था, ई-चालान प्रणाली के प्रभावी उपयोग तथा सड़क सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया। हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग को सुनिश्चित करने के साथ ही ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

आमजन की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों ने कहा कि यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button