NEWSUttar Pradesh
चंदन यादव ने लखनऊ पहुंचकर अखिलेश यादव से की मुलाकात

- अखिलेश कुमार अग्रहरि
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज युवा चंदन यादव ने मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कुशीनगर से दौड़कर पहुंचे लखनऊ
कुशीनगर निवासी चंदन यादव ने 23 मार्च से अपनी यात्रा शुरू की और 30 मार्च 2026 को दौड़ते हुए लखनऊ पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी इच्छा थी कि वे अखिलेश यादव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करें, जिसके लिए उन्होंने यह लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा पैदल और दौड़ते हुए पूरी की।
अखिलेश यादव ने की हौसला-अफजाई
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने चंदन यादव के जज्बे और समर्पण की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने चंदन के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
चंदन यादव की यह प्रेरणादायक यात्रा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, जो युवाओं के दृढ़ संकल्प और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाती है।



