NEWSUttar Pradesh

चैत्र नवरात्रि व रामनवमी को लेकर कानपुर पुलिस अलर्ट, समन्वय बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

यातायात, स्वच्छता, बिजली व सुरक्षा प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन की अपील

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। कानपुर में आगामी चैत्र नवरात्रि (19 मार्च से प्रारंभ) एवं रामनवमी (26/27 मार्च) के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 18 मार्च 2026 को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने की। इस दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अग्निशमन व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, धर्मगुरु, गणमान्य नागरिक और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि पर्व के दौरान प्रशासन का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button