पावन गंगा सेवा संस्थान का 194वां रक्तदान शिविर सम्पन्न, 111 यूनिट रक्त संग्रह

- नेहा वर्मा
कानपुर नगर। शहर के सर्वोदय नगर स्थित कार्यालय में पावन गंगा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 194वां रक्तदान शिविर दिनांक 22 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में कुल 111 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर में शहर की विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र मैथानी सहित कई प्रमुख लोगों की सहभागिता रही, जिन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

संस्थान के अध्यक्ष ने शिविर में आए सभी रक्तदाताओं, मीडिया कर्मियों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और जरूरतमंदों के लिए जीवनदान साबित होते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. विनय कृष्ण, राजिंदर पाल सिंह, डॉ. मूल चंद्र गुप्ता, सिद्धांशु राय, राजेश ग्रोवर, अधिवक्ता अनूप द्विवेदी, मदन लाल भाटिया, राजू वालिया, दिनेश वर्ष्णेय, सतीश शर्मा, राज निगम, कमलेश त्रिवेदी ‘दद्दा’, रमेश मिश्रा, विकास, नितेश शुक्ला, गौरव सक्सेना, ओजस्वा गुप्ता, एकता गुप्ता, प्रियंका श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह रघुवंशी, पंकज सिंह, ज्ञानिश शुक्ला, अजय शर्मा, वरुण सिंह रघुवंशी, मनीष शर्मा, ए.के. पारेख, एस.के. कमल, अखिल खरे, निशा अग्रवाल, राज साहू, राहुल यादव, राहुल विश्वकर्मा, पार्थ मिश्रा, गोविंद सिंह सिकरवार, सत्य नारायण गुप्ता, राजेश कुमार श्रीवास्तव और रिजवान लारी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
शिविर के सफल आयोजन के लिए संस्था की पूरी टीम की सराहना की गई।



