NEWS
फिक्की एफएलओ प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट


- नेहा पाठक
नई दिल्ली। फिक्की लेडीज़ ऑर्गनाइजेशन (FLO) की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत गणराज्य की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही संगठन द्वारा संचालित गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी राष्ट्रपति को दी गई।
भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श हुआ और महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक पहल पर जोर दिया गया।


