NEWSUttar Pradesh

बाराबंकी में भाजपा की तैयारी बैठक, प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर बनाई गई रणनीति

भाजपा नेत्री श्वेता सिंह की सक्रिय भागीदारी रही चर्चा में, संगठन विस्तार पर दिया जोर

  • प्रतीक कुमार

बाराबंकी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई।

जिला प्रवासी के रूप में आयोजित इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी प्रशिक्षण शिविरों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाध्यक्ष राम सिंह भूलन वर्मा, वर्ग प्रभारीगण, कार्यक्रम संयोजक संतोष सिंह एवं भाजपा नेत्री श्वेता सिंह सहित कई सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को प्रभावी और सफल बनाने के लिए समन्वय व सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button