NEWSUttar Pradesh

भदोही में सपा को मजबूती, ब्राह्मण समाज के कई प्रमुख नेताओं ने थामा अखिलेश यादव का साथ

भाजपा और निषाद पार्टी छोड़कर सपा में शामिल, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

भदोही। अखिलेश यादव के नेतृत्व और समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित ब्राह्मण समाज के कई नेताओं ने भाजपा और निषाद पार्टी छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं ने संकल्प लिया कि वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत कर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे।

अखिलेश यादव ने नव शामिल नेताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और बहुमत की सरकार बनाने के लिए अभी से सक्रिय हो जाएं।

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी. पाण्डेय के नेतृत्व में सपा में शामिल होने वालों में अनूप दुबे, प्रदीप पाठक (पूर्व निषाद पार्टी नेता), संजय पाण्डेय, गुलाब दुबे, विमलेश शुक्ला, आलोक दुबे, सनत शुक्ला, अनुराग दुबे, शशांक तिवारी, राजू पाण्डेय, प्रवीण कुमार सिंह, अशोक शुक्ला, मनी लाल, विनय मिश्रा, सत्यम पाण्डेय, सुनील मिश्रा, आनंद पाण्डेय और शिवम पाण्डेय शामिल रहे, जिन्होंने भाजपा छोड़कर सपा का दामन थामा।

इस अवसर पर मणींद्र मिश्र (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), कुलदीप यादव (राष्ट्रीय महासचिव), डॉ. अजयवीर, नरेन्द्र यादव, सुनील बाजपेई, अनुराग सचान सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button