NEWSUttar Pradesh

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान संपन्न

मध्य मंडल-एक के हलवासीय कोर्ट में हुआ आयोजन, कई पदाधिकारी रहे उपस्थित

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत मध्य मंडल-एक के हलवासीय कोर्ट में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री श्वेता सिंह की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण कंचन, महामंत्री टिंकू सोनकर, महामंत्री घनश्याम अग्रवाल तथा नगर मंत्री आनंद पांडे सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की नीतियों और विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button