NEWSUttar Pradesh

मिशन 2027 की तैयारी तेज: भाजपा कानपुर उत्तर की नई टीम मैदान में

नवगठित जिला पदाधिकारियों की बैठक में संगठन सशक्त करने और चुनावी रणनीति पर जोर

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में नवगठित जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में हाल ही में नियुक्त सभी पदाधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत करते हुए की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी केवल जिम्मेदार व्यक्ति ही नहीं, बल्कि भाजपा परिवार के अभिन्न सदस्य हैं।

उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मिशन भावना के साथ कार्य करता है और उसे एक योद्धा की तरह संगठन के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज का आईना होता है, इसलिए उसका आचरण और व्यवहार अनुशासित व प्रेरणादायक होना चाहिए।

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि यही टीम संगठन की ध्वजवाहक बनेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवधेश सोनकर ने किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने और पार्टी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा, जन्मेजय सिंह, धीरज बाल्मीकि, रोहित साहू, नवाब सिंह, सीमा, प्रशांत त्रिपाठी, मंत्री किरन तिवारी, रीता पासवान, सुरेंद्र गुप्ता, शालिनी कटियार, मोनेन्द्र राजपूत, विनोद पाल, कोषाध्यक्ष रमिंदर सिंह रिंकू, रामजी गुप्ता, शैल शुक्ला, कार्यालय मंत्री सुनीता गौड़, पूनम कंवर, सुरेश गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी, यश जायसवाल, अभिषेक दीक्षित, अभिराज सिंह चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button