NEWSUttar Pradesh

रसोई गैस संकट को लेकर समाजवादी महिला सभा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में महिलाओं का आक्रोश, गैस की कमी से जनजीवन प्रभावित होने का आरोप

  • आशा चौधरी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में रसोई गैस सिलेंडर की कथित किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला इकाई, समाजवादी महिला सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध दर्ज कराते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि देश में रसोई गैस की भारी कमी से आमजन को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लगी हैं और कई घरों में सिलेंडर न मिलने से चूल्हे तक नहीं जल पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद गैस नहीं मिल रही, जबकि अधिक कीमत भी चुकानी पड़ रही है।

वहीं महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव ने कहा कि गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता से महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गरीब परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है, जबकि मध्यम वर्ग के लोग बाजार से हल्के-फुल्के खाद्य पदार्थ खरीदकर गुजारा करने को मजबूर हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वास्तविक समस्या के समाधान के बजाय गैस की कमी से इनकार कर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख लोग:
डॉ. महेंद्र नागर, इंद्र प्रधान, कृशान्त भाटी, सुनीता यादव, रूबी नागर (एडवोकेट), नेहा पवार, विकास जतन भाटी, विकास भनौता, मनोज शर्मा, ललिता यादव, प्रशांत भाटी, रईसहा खान, संजीदा बेगम, अनीता चौहान, मोहित नागर, समय भाटी, संजीव नागर, शिमला सागर, सुषमा सिंह, अनुराधा चौधरी, शीतल शर्मा, विपिन नागर, समीम खान, शहनाज़ खान, मीना, नीतू यादव, के.के. भाटी, उमेश प्रधान, विशाल, अमित भाटी, सिमरन, तनिश पवार, राजेश गौड़, मोहित भाटी (एडवोकेट), खुशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button