वाराणसी में “वूमेन आइकॉन अवार्ड 2026”, नारी शक्ति का भव्य सम्मान


केंद्रीय राज्य मंत्री की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला सम्मान
- रोशनी सिंह
वाराणसी। होटल कैस्टिलो, सिगरा में Radio City द्वारा आयोजित “वूमेन आइकॉन अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाज में अपने कार्यों से मिसाल कायम करने वाली नारी शक्ति को मंच पर सम्मान देकर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा, कला, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा गया कि वे इसी तरह अपने कार्यों से समाज को प्रेरित करती रहें और देश के विकास में अपना योगदान देती रहें।
यह आयोजन नारी सशक्तिकरण और उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।



