NEWSUttar Pradesh

‘सबका साथ, सबका विकास’ से बिना भेदभाव पहुंच रही योजनाएं : CM योगी आदित्यनाथ

लखनऊ में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम, लाखों विद्यार्थियों को मिला लाभ

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब सरकार का लक्ष्य व्यक्ति, जाति या संप्रदाय नहीं बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ होता है, तब समाज के सभी वर्गों को बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।

मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां वंचित एवं कमजोर वर्ग के कक्षा 9 व 10 तथा दशमोत्तर के कुल 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹3,350 करोड़ की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि हस्तांतरित की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 33,334 आश्रित लाभार्थियों को ₹100 करोड़ की धनराशि भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और लाभार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

Related Articles

Back to top button