समाजसेवी सुमित सचान ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

- विवेक कुमार
कानपुर देहात। जनपद के प्रमुख समाजसेवी सुमित सचान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेश एवं जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की दिव्य कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो।
अपने संदेश में सचान ने नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। यह हमें अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचानने और जीवन को सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की साधना आत्म-अनुशासन और अंतर्मन की शुद्धि का अवसर प्रदान करती है। यह पर्व समाज में ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करता है।
सुमित सचान ने आशा व्यक्त की कि नवरात्रि का यह पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस पर्व को पूरे श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाएं तथा इसके वास्तविक संदेश को अपने जीवन में अपनाएं।



