Home NEWS दीपावली से पहले DCP पश्चिम ने किया पटाखों की दुकानों का निरीक्षण,...

दीपावली से पहले DCP पश्चिम ने किया पटाखों की दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों को लेकर दिए निर्देश

0
6

थाना बिठूर क्षेत्र की सिंहपुर चौकी अंतर्गत पटाखा दुकानों का लिया जायजा, अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की।

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को पुलिस उपायुक्त (DCP) पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना बिठूर की चौकी सिंहपुर क्षेत्रांतर्गत संचालित पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान DCP पश्चिम ने पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी व्यवस्था की जांच की। उन्होंने दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने दुकानदारों को पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के लिए निर्देशित किया, ताकि दीपावली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इस निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम भी मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बाजारों और पटाखा बिक्री स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।