बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आज भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में परेड चौराहे पर मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों में इस अवसर की खुशी का जोश साफ देखा गया।
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि यह जीत सुशासन की जीत है और भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा, “बिहार की जनता ने एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का इनाम झोली भर-भर के वोटों के रूप में दिया। यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री मोदी, हमारे शीर्ष नेतृत्व और बिहार के हर कार्यकर्ता की जीत है।”
कार्यक्रम में पूर्व महापौर रविंद्र पाटनी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, सुरेश अवस्थी, अनुराग शर्मा, डॉ. दिवाकर मिश्रा, संतोष शुक्ला, अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, जितेंद्र विश्वकर्मा, प्रमोद त्रिपाठी, रामलखन रावत, अनुपम मिश्रा, रोहित साहू, मुकेश भाटिया, रमिंदर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



