NEWSUttar Pradesh

प्रदेश अध्यक्ष ने किया गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के नए कार्यालय का शुभारंभ

गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के नए कार्यालय का हर्षोल्लास के साथ उद्घाटन किया गया। शुभारंभ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि फाउंडेशन वर्षों से निर्धन, असहाय और निरबल समाज के उत्थान में कार्यरत है।

प्रदेश अध्यक्ष ने फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही शिक्षा अभियान की भी प्रशंसा की और कहा, “भोजन भले ही कम किया जाए, किंतु शिक्षा हर आमजन को मिलनी चाहिए। जीवनभर ऐसे संगठन और समाज के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहना चाहिए। समाज के सभी वर्गों को अपने परिवार के साथ-साथ निर्धन और असहाय समाज के उत्थान की दिशा में काम करना चाहिए।”

अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय ने कहा कि जीवनभर उन्होंने धन कमाया, लेकिन बस्तियों में जाकर बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करने से मिलने वाली खुशियाँ उन्हें अपने दुख और परेशानियों को भूलकर और अधिक जोश से काम करने की प्रेरणा देती हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी जताई और फाउंडेशन की मुहिम में सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंकज तोमर, विकास त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत, अरविंद सिंह, प्रियांशु ठाकुर, सचिव वरुण शुक्ला, कोषाध्यक्ष सौरभ सिंह, सलाहकार शशिकांत सचान, सरिता सिंह चंदेल, कृष्णकांत गुप्ता, पद्मिनी तिवारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button