NEWSUttar Pradesh
सेवा, सुरक्षा और सुशासन के प्रतीक CM योगी आदित्यनाथ ने सुनीं जनसमस्याएं

- अखिलेश कुमार
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण ही सरकार की प्राथमिकता है।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।



