BundelkhandNEWS

झांसी में 16वें जिला ओलम्पिक स्कूल गेम्स-2025 का शुभारम्भ

  • पूजा परिहार

झांसी। आज राजकीय इण्टर कॉलेज, झाँसी में ऋषभ सरावगी मैमोरियल फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित 16वें जिला ओलम्पिक स्कूल गेम्स-2025 का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बेबीरानी मौर्य जी (माननीय प्रभारी मंत्री, झाँसी) ने द्वीप प्रज्वलित कर की और विद्यार्थियों की परेड का अभिवादन किया।

इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा, माननीय जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को जागृत करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि झाँसी के युवा खिलाड़ी भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का परचम लहराएँगे।

Related Articles

Back to top button