BundelkhandNEWS
झांसी परिक्षेत्र के नए पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने संभाला पदभार

- अमन कुमार
झांसी। झांसी परिक्षेत्र के नवागंतुक पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जीरो टॉलरेंस नीति पर आधारित मजबूत कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना होगी।

नए आईजी ने कहा कि अपराध पर सख्त कार्रवाई करते हुए आमजन को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने कई प्राथमिकताएं भी तय कीं—
- मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना।
- ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत जघन्य अपराधों में शामिल अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी।
- ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना और जनसंपर्क को मजबूत करना।
- सड़क छेड़छाड़ व गुंडागर्दी पर अंकुश लगाना तथा माफियाओं व गैंगों को चिन्हित कर निष्क्रिय करना।
- पुलिस विभाग में आधुनिकीकरण, प्रौद्योगिकी का उपयोग और प्रशिक्षण पर विशेष जोर देना।
- बढ़ते साइबर अपराधों पर नकेल कसना।
- शासन और पुलिस मुख्यालय से समय-समय पर जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करना।
आईजी आकाश कुलहरि ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि हर नागरिक को न्याय और सुरक्षा का अनुभव हो तथा पुलिस व्यवस्था पर जनता का विश्वास और मजबूत हो।



