अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश में शुरू हुआ बूथ स्तर तक PDA पंचायत अभियान


अखिलेश यादव ने कहा प्रभुत्ववादी हमेशा से बाबा साहेब के खिलाफ रहे हैं और समय-समय पर उनके अपमान के लिए विवादास्पद बयान देते रहे हैं।
- अखिलेश कुमार अग्रहरि
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 27 जनवरी 2025 से प्रदेश के सभी जनपदों में बूथ स्तर तक पीडीए पंचायत का आयोजन शुरू हो गया है। यह अभियान 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ लगातार जारी रहेगा।

अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से घर-घर पीडीए पर्चा पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर हमेशा से एक ऐसे व्यक्तित्व रहे हैं जिन्होंने संविधान बनाकर शोषण और प्रभुत्ववादी सोच पर रोक लगाई। उन्होंने कहा कि इसलिए प्रभुत्ववादी हमेशा से बाबा साहेब के खिलाफ रहे हैं और समय-समय पर उनके अपमान के लिए विवादास्पद बयान देते रहे हैं।
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि पीडीए पंचायत के माध्यम से कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर समाज के हर वर्ग तक सपा की नीतियों और मिशन की जानकारी पहुंचाएँगे। यह अभियान पार्टी को 2027 विधानसभा चुनाव में मजबूत स्थिति दिलाने में सहायक होगा।



