NEWSUttar Pradesh

गोरखपुर में 2,251 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण, CM योगी ने कहा- पहले वसूली, अब सुरक्षा

सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार का प्रयास है कि उत्तर प्रदेश के नौजवानों को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े और राज्य में ही सभी रोजगार के अवसर उपलब्ध हों।

  • प्रियंका दुबे

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में 2,251 करोड़ रुपये की निवेश और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यापार और उद्यमियों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि पहले यूपी में निवेश सपना था और गुंडा टैक्स आम था, लेकिन अब माहौल पूरी तरह बदल चुका है।

सीएम ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में कोका कोला के बॉटलिंग प्लांट का भूमि पूजन और पैकेजिंग कंपनी टेक्नोप्लास्ट की यूनिट का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि अब व्यापारियों और उद्यमियों की सुरक्षा की गारंटी है, जिससे विकास की गति बढ़ी है और रोजगार के अवसर खुल चुके हैं।

योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में 60 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती का जिक्र करते हुए कहा कि गोरखपुर के कई युवा भी इसमें शामिल हुए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के पुलिसकर्मी युवाओं और उनके परिवार का सम्मान करें। उन्होंने बताया कि पुलिस में सब इंस्पेक्टर की भर्ती जारी है और नई भर्ती के लिए विज्ञापन भी आने वाला है।

Related Articles

Back to top button