BJP व्यापार प्रकोष्ठ ने चलाया स्वदेशी समर्थन हस्ताक्षर अभियान, GST दरों में कमी पर बांटी मिठाई

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को नवीन मार्केट में स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में की गई कटौती पर व्यापारियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने किया। प्रकोष्ठ संयोजक मनु गोयल और सह संयोजक राहुल दीक्षित ने बताया कि स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर और सशक्त बन चुका है। उन्होंने आह्वान किया कि देशवासी स्वदेशी वस्तुएं अपनाकर विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करें। साथ ही उन्होंने बताया कि मोदी सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब घटाए जाने से दवाओं, रसोई की आवश्यक वस्तुओं और अन्य सामानों की कीमतें कम हुई हैं, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, सीमा एमबीए, रामजी शुक्ला, रीना मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी, विनय अरोड़ा, सोना गोपलानी, घनश्याम दास, सुभाष अरोड़ा सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।



