NEWSUttar Pradesh

लॉ छात्रों के समर्थन में सपा छात्र सभा का राजभवन घेराव, पुलिस ने किया छात्रों को हिरासत में

छात्र सभा ने राज्यपाल से मांग की कि एसआरएमयू बाराबंकी समेत प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की जांच कराई जाए और जिन संस्थानों में छात्रों का उत्पीड़न हो रहा है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी, बाराबंकी में लॉ छात्रों के साथ हो रही कथित धोखाधड़ी के खिलाफ रविवार को राजभवन का घेराव किया। पुलिस ने सभी छात्रों को हिरासत में लेकर बसों से इको गार्डन भेज दिया।

छात्रों ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में लॉ की डिग्री की मान्यता न होने के बावजूद 2022 से लगातार प्रवेश लिया जा रहा है और अवैध वसूली की जा रही है। विरोध करने पर छात्रों को डराया-धमकाया जा रहा है और यहां तक कि उन पर लाठीचार्ज भी किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज आलम ने कहा कि यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है। छात्र सभा ने राज्यपाल से मांग की कि एसआरएमयू बाराबंकी समेत प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की जांच कराई जाए और जिन संस्थानों में छात्रों का उत्पीड़न हो रहा है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेताओं में रितेश सिंह (प्रदेश महासचिव), सिराज हुसैन (प्रमुख महासचिव), अवनीश कुमार यादव (महासचिव), परवेज आलम (प्रदेश उपाध्यक्ष), वैभव सैनी (प्रदेश उपाध्यक्ष), अमर यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), प्रदीप कुमार भोजवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुनिधि यादव, ममता शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष), आभाश यादव ‘कान्हा’ (प्रदेश उपाध्यक्ष), शुभम यादव (प्रदेश सचिव), अभिषेक यादव (मऊ), शिवम् सिंह (जिलाध्यक्ष सीतापुर), प्रवीन सिंह (जिलाध्यक्ष बलिया), पंकज कुशवाहा (जिलाध्यक्ष गाजीपुर), शुभम लोहिया (जिलाध्यक्ष रायबरेली), कुनाल मौर्या (जिलाध्यक्ष आजमगढ़), ओम लोधी (जिलाध्यक्ष लखनऊ), स्वदेश यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष झांसी), प्रिंस कुमार (इकाई अध्यक्ष लविवि), शिवाजी यादव (इकाई उपाध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय), सुमित यादव, रिंकल जोशी (जिला उपाध्यक्ष सीतापुर), प्रवेश यादव (प्रदेश कार्यकारी सदस्य), आयुष यादव (इकाई सचिव लविवि), शिव पूजन पाण्डेय (इकाई प्रभारी लविवि), सजय यादव, अंकुर यादव (इकाई अध्यक्ष नवीन परिसर), रामप्रकाश मौर्या (जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर), सूरज वर्मा (प्रदेश सचिव), अभिषेक श्रीवास्तव ‘बाबू’ (राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी), ऋषि यादव (छात्र नेता), अजीत यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), एड. अरविंद यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), प्रदीप भोपाल (प्रदेश उपाध्यक्ष), अभिषेक कटियार (प्रदेश उपाध्यक्ष), शशांक यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), दिव्यांशु सिंह (छात्र नेता के.के.सी.), अमित सक्सेना, आदित्य सक्सेना, राधेश्याम यादव (मठिया शाहजहांपुर), टनन बाला (प्रदेश सचिव, लखनऊ), संदीप पटेल (प्रदेश उपाध्यक्ष, वाराणसी), सौरभ मौर्य (रायबरेली), अरविन्द यादव (प्रदेश सचिव, मिर्जापुर), अमन यादव (प्रदेश सचिव, उन्नाव), इमरान (प्रदेश सचिव), फैज खान, मोनू रावत (जिलाध्यक्ष बाराबंकी), अमरेन्द्र वर्मा (जिला उपाध्यक्ष), प्रभात सिंह (जिला उपाध्यक्ष), हृदय सिंह यादव (उपाध्यक्ष), संस्कार जैन (उपाध्यक्ष), अभय वर्मा (उपाध्यक्ष), रवि यादव (उपाध्यक्ष), गुलजार रजा, अंशुल यादव (विधानसभा अध्यक्ष), शिवम यादव (ब्लॉक अध्यक्ष), सुशील यादव (फतेहपुर), प्रतियोग प्रताप, खेदू यादव आदि शामिल रहे।

इको गार्डन में सभी प्रदर्शनकारियों से सुनील सिंह साजन (पूर्व एमएलसी), अभिषेक यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), शकील नदवी (प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा), पूजा शुक्ला (पूर्व प्रत्याशी उत्तर विधानसभा, लखनऊ) और फखरूल हसन चांद (पैनलिस्ट) ने मुलाकात की और आंदोलन को समर्थन दिया।

Related Articles

Back to top button