NEWSUttar Pradesh

“युवाओं और समाज को ड्रग से दूर रखने के लिए जन जागरूकता अभियान”

बघौली और बेलहर कला में “ड्रग मुक्त जन अभियान” आयोजित
प्रदीप सिसोदिया के नेतृत्व में युवाओं और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प

  • अमित कुमार

संतकबीर नगर। प्रगति सेवा संस्थान के तत्वावधान में बघौली और बेलहर कला के संयुक्त प्रयास से पुष्पांजली मैरेज लॉन में “ड्रग मुक्त जन अभियान” की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का संयोजन प्रदीप सिसोदिया ने किया, जिसमें समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को ड्रग से दूर रखने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर प्रदीप सिसोदिया ने कहा कि हमारे समाज में धार्मिक दृष्टि से भी नशे का विरोध किया गया है। उन्होंने हिन्दू, मुस्लिम, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और यहूदी धर्म में नशे के विरुद्ध दिए गए संदेशों का हवाला देते हुए कहा कि नशा न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी नुकसान पहुँचाता है।

सिसोदिया ने युवाओं और समाज को चेताया कि नशाखोरी परिवारों में कलह, अपराध और सामाजिक पतन का कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि आज ड्रग की पहुँच छोटे-छोटे दुकानों, स्कूलों, कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले स्थानों तक हो गई है, और कानून की कमजोरियों के कारण नशा कारोबारियों को जल्दी राहत मिल जाती है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं—शशी कुमार सिंह, अब्दुल मतीन खान, अब्दुल हई, आकाश सिंह, मेराज खान, हरगोविंद सिंह, सुभान अंसारी, हनुमान पाण्डेय, राम छैल चौधरी, शिवानन्द मिश्रा, कलीमुल्ला, रामकेश यादव, राजू गोस्वामी, महमूद खान, राघवेंद्र प्रताप सिंह—ने समाज में बढ़ते नशे के प्रभाव पर चिंता जताई और इसके प्रभावी रोकथाम हेतु इस अभियान की सराहना की।

अंत में प्रदीप सिसोदिया ने सभी समाजिक और युवाओं से अपील की कि वे नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाएँ, सामाजिक बहिष्कार के माध्यम से नशाखोरी को रोकें और संविधानिक तरीके से इस बुराई का विरोध करें।

Related Articles

Back to top button