NEWSUttar Pradesh

मोबाइल ही नहीं, भरोसा भी लौटाया – कानपुर पुलिस की सराहनीय पहल

कानपुर पुलिस की यह पहल केवल खोई हुई संपत्ति लौटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग को नई मजबूती देने वाला कदम भी साबित हुई है।

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। पश्चिम जोन कमिश्नरेट की सर्विलांस टीम ने एक सराहनीय पहल करते हुए 100 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख आँकी गई है। यह सफलता पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी के निर्देशन में हासिल हुई।

तकनीक और सतर्कता से मिली सफलता
सर्विलांस टीम ने मोबाइल रिकवरी के लिए आधुनिक तकनीकों का कुशल उपयोग किया। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज की छानबीन और लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए मोबाइल्स को ट्रेस किया गया। साथ ही कई स्थानों पर भौतिक जांच भी की गई।

नागरिकों की खुशी दोगुनी
खोए हुए मोबाइल लौटने से न केवल लोगों को आर्थिक राहत मिली, बल्कि उनका महत्वपूर्ण डेटा और यादें भी सुरक्षित वापस मिलीं। कई लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिलेगा। इस कदम से जनता में पुलिस के प्रति भरोसा और सम्मान और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Back to top button