‘मणिकर्णिका वूमेंस क्लब’ झांसी की तीसरी इंस्टॉलेशन सेरेमनी सम्पन्न

- पूजा परिहार
झांसी। महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय मणिकर्णिका वूमेंस क्लब ऑफ झाँसी की तीसरी इंस्टॉलेशन सेरेमनी सोमवार को होटल रीजेंटा में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोली गुप्ता (अपर नगर आयुक्त, झाँसी) रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला थानाध्यक्ष किरन रावत, डॉ. नीति शास्त्री (राष्ट्रपति अवॉर्डी) और डॉ. अल्का सेठी मौजूद रहीं। अतिथियों के स्वागत उपरांत गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में प्रीति अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने 3,869 पासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा बनाकर अनूठी कला का प्रदर्शन किया। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सपना सरावगी, पास्ट प्रेसिडेंट नेहा तिवारी, वाइस प्रेसिडेंट मोना राय, सेक्रेटरी अंजलि अग्रवाल और ट्रेज़रर रक्षा शर्मा ने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया और नई टीम को शुभकामनाएँ दीं। नवगठित टीम 2025–26 के लिए प्रेसिडेंट ओमनी राय, वाइस प्रेसिडेंट नूपुर अग्रवाल, सेक्रेटरी संयुक्ता शर्मा और ट्रेज़रर तमन्ना राय ने शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला। इस अवसर पर नई टीम ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहलें करने तथा क्लब के सामाजिक कार्यों को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य रचना कुदरिया, सोनिया सिंह, ट्विंकल बंसल, शेफाली अग्रवाल और सिमरत जिज्ञासी विशेष रूप से मौजूद रहीं। वहीं, सम्मानित सदस्यों में शिल्पी गुप्ता, मोनिका कोचर, दीप्ति सोनी, कशिश अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल और प्रेरणा सहवानी शामिल थीं। इसके अतिरिक्त अन्य सदस्य—दीपा अग्रवाल, डॉक्टर फैरी, राखी मिश्रा, कविता पांडे, दर्शना सोनी, प्रेरणा हजेला, ज्योत्सना, पूनम, श्वेता जैन, मायरा डोलतानी, नीलू नरवानी, नेहा राय, प्रीति बाजपेई, शिवानी अग्रवाल, नेहा रायकवार, साक्षी, शिखा अरोरा, प्रियंका राय और कमलेश आदि भी उपस्थित रहे।



