नीतू श्रीवास्तव बनीं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दुर्ग महिला इकाई की जिला महामंत्री

- ऋषभ कुमार
छत्तीसगढ़ (दुर्ग)। समाज सेवा और महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं नीतू श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दुर्ग महिला इकाई की जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनके इस चयन से जिलेभर में हर्ष का माहौल है।
नीतू श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष भी हैं और लंबे समय से समाज सेवा से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, दिव्यांगजनों की सहायता, वृद्धजनों की सेवा, बच्चों की शिक्षा एवं संस्कार, चिकित्सा तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनकी निस्वार्थ सेवाओं और संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
इस अवसर पर चैंबर प्रमुख सलाहकार संजय रूंगटा, दुर्ग जिला अध्यक्ष अनूप गटागट, महिला इकाई अध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी समेत संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नीतू श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई दी। वहीं, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सोच और अथक प्रयास संगठन व समाज को नई दिशा देंगे।
नीतू श्रीवास्तव के चयन को जिले में समाजसेवा और महिला नेतृत्व के लिए एक प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है।



