BundelkhandNEWS

झांसी में मनाया गया दसवाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस, “AYURMANTHAN – The Talent Hunt” क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

  • अमन कुमार

झांसी। आज दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आई.आई.एम.ए.), झांसी द्वारा बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के ऑडिटोरियम में “आयुर्वेद को जानो” थीम पर आधारित “AYURMANTHAN – The Talent Hunt” क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. राम कृष्ण राठौर थे, जबकि अध्यक्षता डॉ. देवेन्द्र पटसारिया ने की। कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व डॉ. अम्बर साहू एवं डॉ. अर्पित श्रीवास ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों डॉ. राम कृष्ण राठौर, डॉ. देवेन्द्र पटसारिया, डॉ. नीलम आनंद, डॉ. देवेश मनोचा, डॉ. राजेन्द्र सोनी, प्रदेश महासचिव डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. बृशाली यादव और डॉ. मोनिका मिश्रा द्वारा भगवान धनवंतरि की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से की गई।

इसके बाद डॉ. देवेन्द्र पटसारिया ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में अमीषी जैन ने गणेश वंदना पर नृत्य किया, जबकि डॉ. अनुप्रिया जैन ने गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

क्विज प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया, जिनमें प्रत्येक टीम में तीन-तीन आयुर्वेदिक छात्र और छात्राएँ थीं। प्रतियोगिता के छह राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी जानकारी और क्षमता का प्रदर्शन किया। परिणामस्वरूप, प्रथम पुरस्कार डॉ. स्वेच्छा पांडे, डॉ. नेहा राजपूत और डॉ. राखी की टीम को मिला। द्वितीय पुरस्कार डॉ. प्रीति पटेल, डॉ. राहुल सुमन और डॉ. वैष्णवी की टीम को प्राप्त हुआ, जबकि तृतीय पुरस्कार डॉ. स्वाति पाण्डेय, डॉ. शैलेन्द्र पटेल और डॉ. अंकिता शुक्ला की टीम को मिला।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि डॉ. राम कृष्ण राठौर को पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सकों में संरक्षक डॉ. बी.एस. साहू, डॉ. धीरज अग्रवाल, डॉ. हरिकांत रायकवार, डॉ. राम करण राजपूत, डॉ. विवेक वर्मा, डॉ. अंकित आर्या, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. केदार सेठ, डॉ. संजय साहू, डॉ. संजय मोदी, डॉ. सुनयना उपाध्याय, डॉ. स्वाति श्रीवास्तव, डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. अनुभूति मोदी सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुप्रिया जैन ने किया, जबकि आभार व्यक्त करने का कार्य डॉ. विक्रम आनंद ने संभाला।

Related Articles

Back to top button