मिशन शक्ति के तहत 11 अधिवक्ता बहनों का सम्मान

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। मिशन शक्ति 5 के उपलक्ष्य में नारी जागृति एवं समस्या निदान केंद्र तथा लक्षिता वेलफेयर सोसाइटी एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में किदवई नगर स्थित वैष्णो माता मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां वैष्णो की पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन से हुई, जहां महिलाओं ने भक्ति गीत गाए और नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद समाजसेवा और महिला उत्थान में विशेष योगदान देने वाली 11 अधिवक्ता बहनों को सम्मानित किया गया।

नारी जागृति एवं समस्या निदान केंद्र की प्रबंधक सीमा त्रिपाठी ने कहा कि नवरात्र में उन महिलाओं को सम्मानित करना चाहिए जो समाज में सकारात्मक भूमिका निभा रही हैं। वहीं, लक्षिता वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष एडवोकेट सोनल गौड़ ने बताया कि संस्था हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है, जिनमें बहनें उत्साहपूर्वक हिस्सा लेती हैं।

कार्यक्रम में कवयित्री डॉ. सुषमा सिंह ने भजनों और जागरूकता गीतों से माहौल भक्तिमय बना दिया। अंत में आरती के बाद प्रसाद और फल वितरण किया गया।
सम्मानित अधिवक्ताओं में — चेतना गुप्ता, सरला गुप्ता, गायत्री मिश्रा, सोनल गौड़, शालिनी शुक्ला, संगीता द्विवेदी, प्रीति पटेल, पूजा द्विवेदी, सरिता अवस्थी और नीरू चौहान शामिल रहीं।
इस अवसर पर एनजेएएसएनके (NJASNK) के पदाधिकारी राज नारायण शुक्ला, अनिता त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी, मंजू पाल, मनीषा मिश्रा, शुभ भट्टाचार्य, सुमन द्विवेदी और दीपिका सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।



