NEWSUttar Pradesh

राजभवन, लखनऊ से स्वच्छता बाइक रैली आयोजित

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा – 2025” के अंतर्गत आज राजभवन, लखनऊ से एक स्वच्छता बाइक रैली का आयोजन किया गया।

रैली को अपर मुख्य सचिव श्री डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली बंदरिया बाग, गोल्फ क्लब चौराहा, जियामऊ, 1090 चौराहा, समता मूलक चौक से होकर पुनः राजभवन परिसर में समाप्त हुई।

इस रैली में राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए नागरिकों को साफ-सफाई बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने और स्वच्छ वातावरण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया।

प्रतिभागियों ने रैली के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन है, जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम”, “राजभवन का यह ऐलान – स्वच्छ एवं नशामुक्त हो हिन्दुस्तान”, “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” जैसे नारों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त भारत के संकल्प के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button