NEWSUttar Pradesh

बिठूर में मिशन शक्ति चौपाल, महिलाओं को सुरक्षा और योजनाओं की जानकारी दी गई

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। दिनांक 3 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना बिठूर की एंटी-रोमियो टीम ने थाना बिठूर अंतर्गत चौकी क्षेत्र मंधना के ग्राम पेम पंचायत भवन में चौपाल का आयोजन किया।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा और स्वावलंबन से संबंधित जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181 के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही UPCOP ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) के माध्यम से उपलब्ध जन सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

अधिकारियों ने राज्य सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और कानूनों जैसे कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम और घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button