मिशन शक्ति अभियान फेस-5.0 के तहत “गुड टच-बैड टच” आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित

- पूजा परिहार
झांसी। सामाजिक संस्था नवप्रभात की महिला प्रकोष्ठ “कृति” और अनुशासन निगरानी समिति के निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन और महिला सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे जन जागृति अभियान मिशन शक्ति फेस-5.0 के अंतर्गत निर्मला कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक विशेष आत्मरक्षा-स्वसुरक्षा कार्यशाला “गुड टच-बैड टच” का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य सभी आयु वर्ग के छात्रों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाना और “सुरक्षित शिक्षार्थी” बनने के लिए आवश्यक सुरक्षा बिंदुओं से अवगत कराना था।
मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर पूनम उपस्थित रहीं। कार्यशाला की अध्यक्षता संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल ने की।
कार्यशाला में वरिष्ठ संयोजिका रूपम अग्रवाल ने खिलौना गुड़िया के माध्यम से छात्रों को घर और बाहर के वातावरण में “गुड टच” और “बैड टच” की पहचान करने और आत्मरक्षा के मुख्य उपायों के बारे में बताया। छात्रों ने उत्सुकतापूर्वक अपने प्रश्न पूछे, जिनका विस्तार से उत्तर दिया गया।
अर्चना अग्रवाल, समूह संयोजिका ने छात्रों को यह भी सिखाया कि सामान्य जीवन में – जैसे घर से स्कूल जाते समय या अन्य गतिविधियों में – अपने आस-पास सतर्क और सुरक्षित कैसे रहें। उन्होंने छात्रों को ज्वलनशील स्प्रे, छोटी रस्सी, सेफ्टी पिन और आपातकालीन हेल्पलाइन जैसे 112 (पुलिस), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) की जानकारी दी।

संस्था अनुशासन प्रभारी सौरभ अवस्थी ने छात्रों को सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारियों को सुरक्षित रखने और साइबर क्राइम की स्थिति में उचित कदम उठाने की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी छात्र को साइबर फ्रॉड या किसी गलत आचरण का सामना करना पड़े, तो चाइल्ड हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस साइबर क्राइम एजेंसी के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
कार्यशाला का संचालन अर्चना अग्रवाल ने किया और अंत में सौरभ अवस्थी ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला में रूपम अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, प्रिया अवस्थी सहित विद्यालय की शिक्षिकाएँ जसप्रीत अनु, प्राची, तृप्ति, एंजलीना, सोनिया, कन्हैया, रवि आनंद और मीडिया विभाग के सभी सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा।



