मिशन शक्ति 5.0 के तहत एडीसीपी दक्षिण ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कमिश्नरेट कानपुर नगर के दक्षिण जोन में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण योगेश कुमार द्वारा थाना जूही क्षेत्र अंतर्गत जूही बम्वुरिया में महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान बालिकाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 1076, 1098, 112 एवं 181 — की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें UPCOP ऐप के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में एडीसीपी ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला सशक्तिकरण अभियानों, तथा राज्य सरकार की योजनाओं जैसे — सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना — के बारे में भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न संरक्षण अधिनियमों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं-बालिकाओं से आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।
अपर पुलिस उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक जूही सहित थाना जूही का पुलिस बल मौजूद रहा।



