थाना समाधान दिवस पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने सुनीं जन समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 को थाना पनकी में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त ने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री त्रिपाठी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निस्तारण न्यायोचित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुनना और उन्हें प्रभावी ढंग से हल करना है। इस मौके पर थाना पनकी के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



