NEWSUttar Pradesh

स्वदेशी मेले के दूसरे दिन महापौर प्रमिला पांडे और भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने किया निरीक्षण, स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर बढ़ाया उत्साह

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। मोतीझील स्थित स्वदेशी मेला इन दिनों शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले के दूसरे दिन रविवार को कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे और भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने दर्जनों पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मेले का भ्रमण किया।

दोनों नेताओं ने मेले में लगे सभी स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और मिट्टी, लकड़ी, खादी तथा हस्तशिल्प से बने उत्पादों की खरीदारी कर कारीगरों का उत्साह बढ़ाया।

“आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सार्थक पहल” — महापौर प्रमिला पांडे

महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि स्वदेशी मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की भावना को आगे बढ़ाने वाला एक सार्थक प्रयास है।

उन्होंने कहा,

“यह मेला न केवल स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को मंच प्रदान करता है, बल्कि देशवासियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए भी प्रेरित करता है। यह आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

“स्थानीय उद्यमों को मिल रहा प्रोत्साहन” — अनिल दीक्षित

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने भी मेले में गहरी रुचि दिखाते हुए कहा कि यह आयोजन स्थानीय उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कहा,

“स्वदेशी मेला राष्ट्र निर्माण में जनसहभागिता को बढ़ावा देता है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस अभियान में तन-मन से जुटे हुए हैं और लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं।”

भाजपा कार्यकर्ता करेंगे मेले का प्रतिदिन भ्रमण

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मेले का भ्रमण करेंगे। वे स्वदेशी उत्पादों के समर्थन के साथ-साथ जनता को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित भी करेंगे।

स्थानीय कारीगरों और उत्पादों को मिला मंच

मेले में मिट्टी से बने बर्तन, हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुएं, हर्बल उत्पाद, खादी वस्त्र, बांस और लकड़ी के खिलौने विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे।
इस पहल से स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को न केवल प्रोत्साहन मिला है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद विवेक शर्मा, पवन पांडे, गुंजन लाल शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button