सृजन की चमक, संस्कृति की झलक : वामा सारथी यूपीपी ने रंगोली प्रतियोगिता से बढ़ाया पुलिस परिवार का गौरव

- शालिनी शर्मा
लखनऊ। दीपों के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (UPP-FWA) की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में #VaamaSaarthiUpp की विभिन्न जनपदीय इकाइयों द्वारा एक विशेष रंगोली प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।



इस पहल का उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों की कला एवं सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से न केवल आकर्षक रंगोलियाँ बनाईं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक संदेशों को भी अपने रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
यह आयोजन जहां एक ओर दीपोत्सव के उल्लास का प्रतीक रहा, वहीं दूसरी ओर इसने एकता, सृजनशीलता और सांस्कृतिक समरसता का सुंदर संदेश भी दिया।
✨ सृजन की चमक और संस्कृति की झलक से जगमगाया पुलिस परिवार का दीपोत्सव। ✨



